हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ की कुचेसर रोड चोपड़ा की सर्विस रोड का काम शुरू हो गया है। यह सर्विस रोड एनएचएआई द्वारा बनाई जा रही है जिसे बाद में लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया जाएगा। जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद सड़क को बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई। इस मार्ग से राजपुर, रसूलपुर, मुबारिकपुर, वनखंडा, दयानंदपुर, नालीहुसैनपुर आदि गांव के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। बता दें कि सड़क पर गहरे गड्ढे होने की वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी होती थी। कई लोगों की जिंदगी भी इन गड्ढों ने निगल ली। जिलाधिकारी ने इस मार्ग का निरीक्षण किया था और अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि सड़क का निर्माण जल्द शुरू हो जिसके बाद डीएम ने शनिवार को भी निरीक्षण कर गुणवत्ता को परखा। सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके बनने के बाद सैकडों की संख्या में पहुंचने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950






















