👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मौहल्ला राधापुरी में गृहणी प्रतिभा भूषण ने अपने घर की छत को प्राकृतिक रंग में रंगा हुआ है। प्रतिभा ने छत पर 300 से ज्यादा सब्जियों और फूलों के पौधे लगाए हुए हैं। प्रतिभा वैसे इसे किचन गार्डेन के नाम से पुकारती हैं। उन्होंने बताया कि बाजार में मिलने वाली सब्जियों में तरह-तरह के रसायनों की मिलावट का डर रहता है। उन्होंने अब अपने घर की छत को किचन गार्डेन बना लिया है जहां सीजन की कई सब्जियां उगाई जाती हैं। प्रतिभा को पेड़-पौधे इतने पसंद हैं कि वह दिन-रात इनकी देखभाल के लिए लगी रहती हैं। इसके साथ वह औरों को भी पर्यावरण के प्रति जागरुक करती रहती हैं।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099





























