- खुल सकेंगी किराना की दुकानें
- राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित ढाबों को सशर्त खोलने की अनुमति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 6 मई की सुबह 7 बजे से 10 मई की सुबह 7 बजे तक कोरोना कर्फ्यू के दौरान फल, सब्जी, दूध, किराना, खाद बीज, कृषि उपकरण से संबंधित दुकानें प्रतिदिन सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक खुली रहेंगी। इस अवधि में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। सैनिटाइजेशन, थर्मल स्कैनिंग, 2 गज की दूरी बनाए रखना अनिवार्य है तथा फोन में आरोग्य सेतु एप्प भी होनी चाहिए।
इसके साथ ही आवश्यक दवाइंया, सर्जिकल, मेडिकल चिकित्सालय तथा शासकीय कर्मचारी को उक्त प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है।
जानें कौन से ढाबों को मिली अनुमति:
राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित ढाबे को इस शर्त के साथ खोलने की अनुमति दी गई है कि वे अपने संस्थान पर बिठाकर खाना नहीं खिलाएंगे। भोजन, ड्राइफ्रूट्स, अन्य खाद पदार्थ के फूड पैकेट तैयार करके विक्रय कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की कोई भी बस किसी अन्य राज्य में नहीं जाएगी। बसों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा, सैनिटाईजर का प्रयोग होगा व मास्क इस्तेमाल होगा। वहीं प्रशासन ने अपील की है कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे तथा गर्भवती महिला व बीमार व्यक्ति घरों के बाहर न निकलें।
विस्तृत विवरण के लिए देखें संलग्न प्रेस नोट:


एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509
























