
लायंस क्लब हापुड़ गौरव द्वारा खिचड़ी वितरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लायंस क्लब हापुड़ गौरव द्वारा मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जंगल पिंड सफारी, गढ़ रोड पर खिचड़ी वितरण का सेवा प्रोजेक्ट आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सेवा करना रहा।
मकर संक्रांति के अवसर पर परंपरा अनुसार तिल एवं खिचड़ी का विशेष महत्व होता है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए क्लब द्वारा गर्म एवं पौष्टिक खिचड़ी का वितरण किया गया, जिसे प्राप्त कर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
लायंस क्लब हापुड़ गौरव का पूर्व में भी सेवा कार्यों का एक सराहनीय रिकॉर्ड रहा है। क्लब द्वारा समय-समय पर सामाजिक एवं सेवा से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक आयोजित किए जाते रहे हैं।
कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष श्रुति शर्मा, क्लब की सेक्रेटरी शालू ग्रोवर सहित सिमरन गोयल, एडवोकेट ज्योति, मंजू बंसल एवं शिल्पा त्यागी उपस्थित रहीं। सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं ‘अमूल बटर मसाला डोसा’ मात्र ₹100 में: 7017570838, 7668606012


























