हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर-11 के मोहल्ला पन्नापुरी के लोग इन दिनों बेहद परेशान हैं। यहां पर लगभग 18 लाख 72,000 की लागत से हापुड़ नगर पालिका परिषद में राज्य वित्त आयोग द्वारा पुरानी पन्नापुरी में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य किया गया जो अधूरा है जिसकी वजह से लोग काफी ज्यादा परेशान हैं। पुरानी पन्नापुरी में तुलसीराम वाली गली, रविंद्र वाली गली और सुनील वाली गली में नाली और इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया जिसका शिलान्यास भी हो चुका है लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह है कि यह खड़ंजा अधूरा है जिसकी वजह से लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। रात के समय तो कई लोग ठोकर खाकर गिर जाते हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग लापरवाही छोड़ ठेकेदार के पेच कसे और खड़ंजा निर्माण का कार्य पूरा करें।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:






























