
बाइक की टक्कर से कांवड़िया घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में गांव रहरवा के पास सोमवार को कांवड़ लेकर जा रहे शिवभक्त को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य शिवभक्तों ने बाइक सवार को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया गया कि शिवभक्त नवीन, निवासी लौंगा सराय, स्याना, कांवड़ लेकर जा रहे थे। इसी दौरान गांव रहरवा के पास एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद वहां मौजूद शिवभक्तों ने बाइक सवार को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586























