
मांस से भरी पॉलीथिन लुढ़काने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के नीचे बहादुरगढ़-पलवाड़ा मार्ग पर मांस से भरी पॉलीथिन लुढ़काने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुहेल पुत्र जमील, निवासी सिकंदर गेट चौकी, मोहल्ला नवाजीपुर, हापुड़ के रूप में हुई है। मामला रविवार का है, जब आरोपी ने कथित तौर पर मांस से भरी पॉलीथिन सड़क पर लुढ़का दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद शिवभक्तों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर दरोगा सचिन कुमार, सिपाही ललित यादव और आरिफ यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही आरोपी जंगल की ओर भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























