👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील के बासकपुर में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद राणा की 11 साल की बेटी काजल व सात साल के कान्हा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगा है।
रविवार की सुबह गांव बासकपुर में 1600 मीटर ओपन दौड़ हुई। काजल व कान्हा ने भी हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।
आसान किश्तों पर लगवाएं सोलर पैनल, कम करें बिजली बिल : 9897985509, 9068802851





























