हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : देश में बढ़ती हुई महंगाई का असर बृजघाट पर भी दिखाई दे रहा है। बृजघाट पर कचौड़ी , रायता और सब्जी बेचने वालों ने कचौड़ी के दामों में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि की है।
बृजघाट पर मिष्ठान भंडारों तथा हलवाई के प्रतिष्ठानों पर अधिकांश यात्री गंगा स्नान के बाद कचौड़ी खाते है। इन प्रतिष्ठानों पर पहले पांच कचौड़ी, सब्जी व रायता 90 रुपए में मिलता था अब ग्राहक को 110 रुपए देने होंगे। बेखौफ दुकानदारों नें अपनी-अपनी दुकानों पर इसके इश्तहार व बोर्ड लगा दिए है। रेट बढाने के साथ गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ है। दुकान पर बैठ कर शायद ही कोई यात्री पांच कचौड़ी खा पाता हो। यात्रियों ने जिला प्रशासन से कचौड़ी का रेट सही कराने और गुणवत्ता पर ध्यान देने के साथ ही सफाई व्यवस्था की मांग की है और कहा है कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य का भी समय-समय परीक्षण हो।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811






























