
जनपद हापुड़ के प्रभारी मंत्री के.पी. मलिक ने की जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
हापुड़, सीमन/सू. वि. (ehapurnews.com): हापुड़। कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद हापुड़ के प्रभारी मंत्री के0पी0 मलिक की अध्यक्षता में जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रभारी मंत्री द्वारा जनपद में हो रहे विकास कार्यों को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की जो भी कार्य जनपद में किये जा रहे हैं उस कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने जल निगम के अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में जो भी पेयजल योजनाएं संचालित है उन कार्य प्रणाली में तेजी लाएं। जनपद में जो भी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। उसको जल्द से जल्द ठीक करा कर निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए। समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया कि जनपद में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए निरंतर कूड़ा कलेक्शन किया जाना सुनिश्चित करें। नालों की साफ सफाई निरंतर कराते रहे जिससे वर्षा ऋतु के कारण जल भराव की समस्या उत्पन्न न हो।
मंत्री द्वारा बैठक में उपस्थित सभी जनपद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में पात्र व्यक्ति को लाभ से वंचित ना रखा जाए। सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने एवं प्रदेश को नई गतिमान तक पहुंचने में हम सब मिलकर कार्य करेंगे तभी हमारा प्रदेश एक उत्तम प्रदेश के रूप में निरंतर बना रहेगा।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600

























