हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में स्थित बृजघाट में शनिवार को एक युवक ने आत्महत्या करने के मकसद से गंगा पुल से छलांग लगा दी। हालांकि नागरिकों ने समय रहते युवक को बचा लिया और पुलिस को मामले की जानकारी दी जिसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद अमरोहा निवासी एक युवक ने गंगा पुल से अचानक छलांग लगा दी। इससे पहले वह पुल के आसपास घूम रहा था। गंगा के बीच धारा में युवक को डूबते देखन नाविक तुरंत उसकी ओर दौड़े जिन्होंने समय रहते मोटर बोट के माध्यम से कड़ी मशक्कत कर युवक को गंगा से बाहर निकाला और उसे बचा लिया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
अग्रवाल महासभा चुनाव : अग्रबंधु सेवा ग्रुप की ओर से सदस्य कार्यकारिणी पद पर मुदित मोहन अग्रवाल मैदान में





























