हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकली हैं जहां वॉक इन इंटरव्यू के तहत अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. चयनित अभ्यार्थियों का नियत मानदेय संविदा शर्तों के अधीन हैं जिसके स्थायीकरण को कोई दावा स्वीकार नहीं होगा.
आपको बता दें कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी हापुड़ के कार्यालय में एक महिला चिकित्सा अधिकारी अनुमोदित मानदेय प्रतिमाह 65 हजार, विभिन्न फैसिलिटी में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ के तीन पदों पर भर्ती प्रतिमाह अनुमोदित मानदेय एक लाख 20 हजार, बाल रोग विशेषज्ञ के दो पदों पर भर्ती अनुमोदित मानदेय एक लाख 20 हजार रुपए प्रतिमाह, जनरल फिजिशियन के दो पदों पर भर्ती मानदेय 69,300 प्रतिमाह अनुमोदित मानदेय, राष्ट्रीय शहरी कार्यक्रम के तहत चिकित्सा अधिकारी के एक पद पर भर्ती अनुमोदित मानदेय 55 हजार प्रतिमाह, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मनोचिकित्सक के पद पर भर्ती अनुमोदित मानदेय प्रतिमाह एक लाख 50 हजार रुपए.
बता दें कि उपरोक्त भर्तियों के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय हापुड़ में वॉक इन इंटरव्यू तीन जून 2022 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक संपन्न कराया जाएगा जिसके लिए अभ्यर्थी अपने बायोडाटा, समस्त डॉक्यूमेंट, रजिस्ट्रेशन, दो कलर फोटोग्राफ, वांछित प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों के एक सेट के साथ साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं. यह भर्तियां संविदा शर्तों के अधीन है जो केवल एक वित्तीय वर्ष के लिए मान्य होगी. इच्छुक अभ्यर्थी की आयु 21 मई 2022 को 65 वर्ष से अधिक न हो.
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें:


Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

























