जेई ने जेएमटी को मारे थप्पड़, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में स्थित गढ़ बिजली घर द्वितीय पर तैनात एक जेई ने जेएमटी पर थप्पड़ों की बरसात कर दी जिससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित जेएमटी थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले की जांच जारी है। फिलहाल जेई की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है।
जानकारी के अनुसार मामला गढ़ बिजली घर द्वितीय का है। ऋषि कुमार पुत्र सेवतीलाल निवासी गांव कोठी कपूरा थाना चंडपा जिला हाथरस ने बताया कि वह गढ़ बिजली घर द्वितीय पर बनी प्रशिक्षणशाला में कार्यरत है। शुक्रवार की सुबह से प्रशिक्षण शाला पर मीटर डिक्लेरेशन का कार्य कर रहा था। बिजली घर के बाहर फील्ड में उपभोक्ताओं के परिसर से उतारे गए पुराने मीटर भी रखे हुए थे। इसी बीच अवर अभियंता जितेंद्र पाल सिंह ने मीटर को उठाकर फेंक दिया। इस दौरान विभाग के मीटर भी टूट गए जिनका प्रशिक्षण शाला में परीक्षण होना बाकी था। प्रार्थी ने अपने मोबाइल से वीडियोग्राफी करनी चाहिए तो जेई आग बबूला हो गया और उसने जेएमटी पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। साथ ही उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। अवर अभियंता ने इस दौरान गाली-गलौज भी की जिसके खिलाफ जेएमटी ऋषि कुमार थाने पहुंचा और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। मामले की जांच जारी है।
सगाई, किटी पार्टी, बर्थडे के लिए बुक करें कुटुंब सेलिब्रेशन हॉल: 9759966667

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























