
जैन मुनि ज्ञान भूषण जी महाराज हापुड में करेंगे चातुर्मास
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जैन समाज की एक बैठक समाज के अध्यक्ष अनिल जैन की अध्यक्षता मे आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर सम्पन्न हुई। बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि जैन मुनि ज्ञान भूषण जी महाराज का हापुड मे चातुर्मास कराया जाए इसके लिए महाराजजी के चरणो मे श्रीफल भेट कर उनसे हापुड मे चातुर्मास की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया जाए। बैठक मे संरक्षक सुधीर जैन,उपाध्यक्ष सुधीर जैन टपिया, महामंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन,चेयरमैन राजेश जैन तथा प्रदीप जैन,सुशील जैन, सुरेश चन्द जैन, पंकज जैन,आशीष जैन, सुनील जैन पक्का बाग, सुधीर जैन टप्पू जी, आशीष जैन, हिमांशु जैन आदि उपस्थित थे।
Raymond चाहिए तो The Raymond Shop पक्का बाग हापुड़ आईए: 9149331926, 9149343854































