हापुड़,सीमन /सुरेश जैन(ehapurnews.com): जैन मिलन हापुड की एक बैठक मिलन के अध्यक्ष सुशील जैन की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई। बैठक में आगामी 31अगस्त से प्रारम्भ हो रहे दश लक्षण पर्व की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जैन मन्दिर में दस लक्षण पर्व पर आयोजित धार्मिक आयोजनों में भाग लेने तथा प्रतिदिन रात्रि में मन्दिर जी में आयोजित कार्यक्रमों में एक सितम्बर को जैन मिलन द्वारा धार्मिक भजन संध्या तथा एक दिन धार्मिक तम्बोला कराने का निर्णय लिया गया। मनोहर हेरिटेज में कवि सम्मेलन में जैन मिलन एवं जैन मिलन सुमिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चाय स्टाल लगवाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मिलन के उपाध्यक्ष पत्रकार सुरेश चन्द्र जैन, महामंत्री भुवन जैन, अकुर जैन, जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, महामंत्री अशोक जैन आदि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर राजेश कुमार वर्मा द्वारा हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन



























