हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में संचालित दो स्क्रैप सेंटर परिवहन विभाग की रडार पर हैं। एआरटीओ छवि सिंह ने दोनों सेंटर के संचालकों को नोटिस जारी किए हैं जिसमें वाहनों से संबंधित उत्तर मांगा गया है। एक स्क्रैप सेंटर हापुड़ की बुलंदशहर रोड तो दूसरा धौलाना में संचालित है। नियमों के मुताबिक स्क्रैप सेंटर को कोई भी पुराना वाहन काटने से पहले संबंधित जानकारी परिवहन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करनी होती है लेकिन वर्तमान में सेंटर स्वामी ऐसा नहीं कर रहे हैं।
जिले में कहीं स्क्रैप केंद्र की आड़ में वाहनों का कटान तो नहीं चल रहा? इस संदेह के चलते परिवहन विभाग के अधिकारियों ने केंद्र संचालकों से वाहनों के कटान से संबंधित जानकारी मांगी है। स्क्रैप सेंटर के संचालकों को वाहन को काटने से पहले चेसिस नंबर और पंजीयन से संबंधित कागज भी जमा करने होते हैं। ऑनलाइन पोर्टल पर डाटा अपलोड होने के बाद वाहन से संबंधित जानकारी अपडेट हो जाती है। इसके बाद किसी भी स्तर पर वाहन से संबंधित जानकारी में वाहन कट चुका है, यह जानकारी आती है लेकिन डाटा अपडेट ना होने से दस्तावेजों में वाहनों का संचालन जारी है। ऐसे में एआरटीओछवि सिंह ने दोनों संचालकों को नोटिस जारी किए हैं।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























