
निर्वाचन कार्य में ढिलाई बर्दाश्त नहीं! 8 बीएलओ की सैलरी रोकी, कर्मचारियों में मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर में आगामी विधानसभा निर्वाचन को लेकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम तेजी से चल रहा है। हालांकि, निर्वाचन जैसे अति-महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतना 8 बीएलओ (BLO) को भारी पड़ गया है।
वोटर लिस्ट के काम में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर एसडीएम श्रीराम यादव ने कड़ा रुख अपनाया है। एसडीएम ने सख्त रवैया दिखाते हुए कार्य में लापरवाही बरतने वाले आठ बीएलओ के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम के इस कड़े एक्शन के बाद निर्वाचन ड्यूटी में लगे अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
एसडीएम श्रीराम यादव ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि मुख्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप तय समय-सीमा के भीतर प्रगति रिपोर्ट जमा न करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने सभी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नई वोट बनाने और मतदाता सूची को दुरुस्त करने का काम समय पर पूरा करें। भविष्य में भी यदि कार्य में कोई उदासीनता या लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित कर्मचारियों पर नियमानुसार और कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480





















