
20 लाख रुपए की लूट में पीड़ित के कार ड्राइवर की संलिप्ता संभावित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत रविवार की रात को दिल्ली के कपड़ा व्यापारी से हुई 20 लाख रुपए की लूट में पीड़ित के कार ड्राइवर की संलिप्ता की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
गढ़मुक्तेश्वर की पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि रविवार की रात करीब 11:30 बजे एक स्थानीय नेता ने 20 लाख रुपए की लूट के संबंध में थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को दी थी। थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए जांच की तो पता चला वारदात बाबूगढ़ थाना क्षेत्र की है। दिल्ली के व्यापारी से हुई लूट की घटना के संबंध में पुलिस को महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं और घटना का जल्दी ही अनावरण कर दिया जाएगा। प्रथम दृष्टि घटना में पीड़ित के कार चालक की संलिप्ता होना प्रतीत होता है। बता दे कि दिल्ली के कपड़ा व्यापारी डब्बू जैन रविवार की रात को मुरादाबाद क्षेत्र से कार द्वारा दिल्ली लौट रहे थे कि थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने व्यापारी की कार को ओवरटेक करके रोक लिया और 20 लाख रुपए नगद लूट कर फरार हो गए। लूटपाट की घटना के बाद व्यापारी पुलिस को सूचना दिए बगैर दिल्ली लौट गए और दिल्ली से गढ़ के एक नेता को लूट की सूचना दी। नेता ने गढ़ पुलिस को घटना से अवगत कराया इसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838
























