
नौ देवियों को मां चंडी जी की पालकी यात्रा व शोभायात्रा में पधारने का दिया निमंत्रण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): माँ आद्यशक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति (पंजी०), हापुड़ के पदाधिकारियों ने चंडी मंदिर, महामाई मंदिर, भूमि मंदिर, चितौली मंदिर, मंशा देवी मंदिर, नवदुर्गा मंदिर, पथवारी मंदिर, दोयमी मंदिर एवं गोरखनाथ मंदिर में जाकर नौं देवियों को चैत्र नवरात्रि में माँ चंडी महारानी की पालकी यात्रा एवं शोभायात्रा में पधारने का निमंत्रण दिया। साथ ही नौ देवियों से पालकी यात्रा एवं शोभायात्रा को सफलतापूर्वक निकलवाने की कामना की।
इस मौके पर पालकी सेवा समिति के संस्थापक रविंद्र जिंदल, सहयोगी मंत्री मनु गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य महेश रूहेला, दिपेश वत्स, संदीप सिंहल, विक्की खरबंदा आदि सेवादारगण उपस्थित रहे।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL
NH-09, Delhi Hapur Road, Pilkhuwa, Hapur
Admission Open for classes Nursery to 9th and 11th for Academic Session 2026-27
Contact us on email- contactus@vibgyorschool.net
Contact No. 09027474537, 0122-2321162
Http://www.instagram.com/vibgyorintl





























