👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के प्रीत विहार में स्थित डीपीएस में शुक्रवार को Investiture Ceremony का आयोजन किया गया जहां हेड बॉय, हेड गर्ल, हाउस कैप्टन की जिम्मेदारी छात्रों को सौंपी गई. कार्यक्रम बड़े ही उत्साह के साथ दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारा मनाया गया जहां छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इस अवसर पर डीपीएस की प्रधानाध्यापक मीना आनंद, शिक्षक विनीता आनंद, मयंक शर्मा आदि उपस्थित रहे. 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले अर्जुन पुत्र कपिल त्यागी निवासी प्रीत विहार को कल्चरल हेड बॉय बनाया गया. वहीं और भी कई छात्रों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई.






























