हापुड, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में क्रीडा भारती हापुड़ द्वारा खेल चेतना मेला में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें क्रीड़ा भारती के प्रान्त अध्यक्ष विशाल मित्तल, जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, मेरठ विभाग संयोजक डॉ सुदर्शन त्यागी, जिल सचिव रामपुर निखिल, भारत विकास परिषद युवा शक्ति से शाखा सचिव मुदित मोहन अग्रवाल, भारत को जानो के संयोजक अंकित गर्ग के द्वारा प्रतियोगिता का शुभारम्भ द्वीप प्रज्लित करके किया गया। क्रीड़ा भारती मेरठ प्रांत के सह मंत्री नागेंद्र सिंह ने कहा की खेलों से जहां शारीरिक और मानसिक विकास होता है वहीं भविष्य भी सुधरता है। आज की युवा पीढ़ी को खेलों में प्रतिभाग करते हुए बेहतर भविष्य की शुरूआत करनी चाहिए। इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से अन्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है और उन्हें बेहतरीन प्लेटफार्म उपलब्ध होता है। मेरठ विभाग संयोजक डॉ सुदर्शन त्यागी ने कहा कि नियमित रुप से खेल खेलना हमारे मानसिक कौशल के विकास में काफी सहायक होता है। यह व्यक्ति के मनोवैज्ञानिक कौशल में भी सुधार करता है एवं हमारे अंदर प्रेरणा, साहस, अनुशासन और एकाग्रता लाने का कार्य करता है। स्कूलों में खेल खेलना और इनमें भाग लेना विद्यार्थियों के लिए अति महत्वपूर्ण है। हमें बच्चों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए और घर तथा स्कूली स्तर पर शिक्षकों और अभिभावकों की समान भागीदारी के द्वारा उनकी खेलों में रुचि का निर्माण करना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक योगेन्द्र पाल सिरोही ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता में अन्डर 14 एकल बालक वर्ग में प्रथम स्थान एल एन पब्लिक स्कूल के आदित्य और द्वितीय स्थान स्पुड्डी बैडमिंटन अकादमी हापुड़ के कार्तिक व अन्डर 14 एकल बालिका वर्ग में प्रथम स्थान स्पुड्डी बैडमिंटन अकादमी हापुड़ की दीक्षा मुंडीर और द्वितीय स्थान एल एन पब्लिक स्कूल की शैली ने प्राप्त किया। अन्डर 17 एकल बालक वर्ग में प्रथम स्थान में अर्वाचीन इंटरनेशनल विद्यालय पिलखुवा के कार्तिक और द्वितीय स्थान एल एन पब्लिक स्कूल के आर्यन व अन्डर 17 एकल बालिका वर्ग में प्रथम स्थान एल एन पब्लिक स्कूल की जेसिका चौधरी व द्वितीय स्थान एल एन पब्लिक स्कूल की निधि ने प्राप्त किया। अन्डर 14 डबल बालक वर्ग में प्रथम स्थान डी पी एस स्कूल के मनन मित्तल व मनन गर्ग और द्वितीय स्थान एल एन पब्लिक स्कूल के कुशल व सहदेव ने प्राप्त किया। अन्डर 14 डबल बालिका वर्ग में प्रथम स्थान एल एन पब्लिक स्कूल की शैली व दीक्षा और द्वितीय स्थान श्रीमती ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की देवयानी व पाऊलेलुंगली ने प्राप्त किया। अन्डर 17 डबल बालक वर्ग में प्रथम स्थान एल एन पब्लिक स्कूल के आदित्य व आर्यन और द्वितीय स्थान स्पुड्डी बैडमिंटन अकादमी हापुड़ के कार्तिक व अभिनव अग्रवाल ने प्राप्त किया। अन्डर 17 डबल बालिका वर्ग में प्रथम स्थान एल एन पब्लिक स्कूल की जेसिका व निधि और द्वितीय स्थान श्रीमती ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की आस्था व कीर्ति ने प्राप्त किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालक बालिका वर्ग में अंडर-14 और अंडर-17 में 50 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर ज़िला संरक्षक ब्रिजेश कुमार, ज़िला कोषाध्यक्ष आशीष गर्ग, ज़िला मंत्री मनप्रीत खैरा, सुबोध त्यागी, मनोज अग्रवाल, सचिन कौशिक, रोहित सिंह, महेंद्रर्, विनोद कुमार, पुनीत, विशाल सिरोही निर्णायक मंडल में मौजूद रहे।
श्री दिगंबर जैन समाज हापुड़ के महामंत्री अशोक जैन की ओर से पर्युषण दशलक्षण महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं























