👁 0 views Views
गंगा मेले में गुम हुए एक दर्जन लोगों को पुलिस ने परिवार से मिलवाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर में गंगा किनारे आयोजित गढ़-गंगा मेले में गुम हुए एक दर्जन लोगों को पुलिस ने ढूंढ कर परिवारजनों से मिला दिया। गंगा मेला में स्थापित खोया-पाया केंद्र पर शनिवार को करीब एक दर्जन लोगों के गुम होने की सूचना प्राप्त हुई जिसमें बुजुर्ग, बालक शामिल है। केंद्र पर जैसे ही किसी के गुम होने की सूचना प्राप्त होती, तो पुलिस सक्रिय हो उठती। पुलिस खोये हुए जनों को खोज कर परिवारजनों को सौंप देती है। नागरिकों ने पुलिस के इस कार्य की सराहना की है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर

































