हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com):हापुड़ कोतवाली पुलिस व एस.ओ.जी. टीम ने संयुक्त कार्रवाई करके अन्तर्राज्यीय कार गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो कारों व हथियार, फर्जी नम्बर प्लेट बरामद किए हैं। गिरोह के सदस्य ऑन डिमांड गाड़ी चोरी करके पश्चिमी बंगाल तक पहुंचाते थे। गिरोह एनसीआर इलाके में सक्रिय था।
पुलिस क्षेत्राधिकारी एस.एन. वैभव पांडे ने बताया कि हापुड़ कोतवाली पुलिस और एस.ओ.जी. टीम संयुक्त रुप से गश्त पर थी कि चार वाहन चोर रेलवे फाटक-73 के निकट पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए वाहन चोर परतापुर का जितिन शर्मा उर्फ जीतू, अलीगढ़ खैर का मौहम्मद, चांद हट पलवल का गोपाल, रिठानी परतापुर का निखिल है।
पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दिल्ली, गाजियाबाद व एनसीआर क्षेत्र से टैक्नीकल यंत्रों की मदद से गाड़ियों के लॉक खोल कर चोरी करते थे और फिर गाड़ी को इधर-उधर छिपा देते थे। चोरी की गई गाड़ियों पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर अन्य राज्यों में बेच देते थे।
वाहन चोरों की निशान देही पर पुलिस ने मोदीनगर व गाजियाबाद से चोरी की गई तो लग्जरी कारें, चार फर्जी नम्बर प्लेट, दो तमंचे, दो कारतूस व दो चाकू बरामद किए हैं।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041





























