👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत निवासी महावीर विनोद राणा ने एक और रिकॉर्ड बनाया है। विनोद भारत को विश्व स्तर पर कई बार गोल्ड मेडल दिलाए हैं। 2022 में बॉक्सिंग स्पीड में 1 मिनट में 430 पंच मारकर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले महावीर विनोद राणा ने अब सपाटे और पुष्पअप में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। महावीर विनोद राणा ने 11000 सपाटे/पुशअप 11 घंटे में लगाए हैं और यह रिकॉर्ड वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स और इंडियाज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो चुका है। इस अवसर पर उन्हें बधाइयां मिल रही है।






















