
सड़क किनारे चार करोड़ की लागत से बिछेंगी इंटरलॉकिंग टाइल्स
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के मुख्य मार्ग के किनारे चार करोड़ रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग सड़के बनेंगी। पालिका ने प्रदूषण विभाग को आठ करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा था। मुख्य मार्ग पर धूल के कारण बढ़ने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए इंटरलॉकिंग सड़क बनाई जाएंगी। इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पालिका को 8 करोड़ में से 4 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। नगर पालिका जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करेगी।
सड़कों पर धूल उड़ने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सांस की बीमारी के साथ आंखों में जलन महसूस होती है। मुख्य मार्ग के किनारे कच्चे होने से सबसे ज्यादा प्रदूषण होता है। इन मार्गों को पक्का बनाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इंटरलॉकिंग सड़क बनाने का निर्णय लिया है। पिछले वर्ष ही प्रदूषण बोर्ड ने नगर पालिका से सड़क के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कराए थे। विभाग ने अब करीब 8 करोड रुपए के प्रस्ताव के सापेक्ष प्रथम चरण के लिए चार करोड़ रुपए का बजट जारी कर दिया है। हापुड़ की दिल्ली रोड पर रामलीला मैदान से लेकर मेरिनो औद्योगिक क्षेत्र, मेरठ तिराहे से लेकर असोड़ा तक, मोदीनगर रोड की दोनों तरफ की सड़क, गढ़ रोड पर फ्लाईओवर से लेकर ततारपुर तक, बुलंदशहर रोड पर तहसील चोपला से लेकर नगर पालिका सीमा तक सड़क किनारे इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएगी।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)




























