
👁 34 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। रेलवे ने दिल्ली से बरेली तक संचालित इंटरसिटी ट्रेन को अब बदांयू होते हुए कासगंज तक विस्तारित कर दिया है। कासगंज आने जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इंटरसिटी एक्सप्रेस कासगंज से सुबह 2:50 बजे बरेली के लिए निकलेगी जो सुबह 3:06 पर सोरी शूकर क्षेत्र, 3:35 बजे उझानी, 3:50 बजे बदायूं, सुबह 4:55 बजे बरेली जंक्शन पर पहुंचेगी। इसके बाद यह मुरादाबाद हापुड़ के रास्ते होते हुए सुबह 10:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन शाम 4:35 बजे कासगंज के लिए रवाना होगी।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706

























