ड्यूटी के प्रति सचेत दरोगा सम्मानित हुए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जान पर खेलकर बुलडोजर चालक को जेसीबी मशीन सहित पकड़ने पर बृजघाट पुलिस चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बात मंगलवार की सुबह की है जब एक जेसीबी चालन के छिजारसी टोल प्लाजा पर टोल मांगने पर टोल फोड़ दी और भाग निकला। जेसीबी चालक पूरी तरह शराब के नशे में धुत था और गढ़मुक्तेश्वर की ओर भागते हए 4-5 वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। चालक की हरकतों का संदेश पूरे जनपद में फैल गया। इस संदेश के बाद दरोगा इंद्रकांत यादव सक्रिय हो उठे और आरोपी चालक को जेसीबी सहित धर दबोचा।
हापुड़ पुलिस अधीक्षक ने दरोगा को सम्मानित कर यह संदेश दिय कि वह ड्यूटी निभाने वाले पुलिस कर्मियों का हौंसला बढ़ाने से पीछे नहीं है।
रेमंड फैशन स्टोर दे रहे हैं टेलरिंग पर 50% की छूट, (आर. के. प्लाजा, हापुड़): 8791513811
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























