एसपी से गाली-गलौज करने वाले दरोगा को मिली कोतवाली से जमानत










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा से पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में गाली गलौज करने वाले निलंबित दरोगा विजय राठी के खिलाफ हापुड़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया जिसके बाद उसे कोतवाली से जमानत मिल गई। प्रतिसार निरीक्षक महेश चंद्र ने बताया कि 17 मई को दरोगा पुलिस लाइन में उनके खिलाफ चल रही जांच में बयान देने के लिए सीओ कार्यालय पहुंचा था। इसके बाद दरोगा ना तो बयान दर्ज करने पहुंचा और ना ही पुलिस लाइन लौटा था। 18 मई को दरोगा की गैरहाजिरी अंकित की गई। इसके पश्चात शुक्रवार की सुबह निलंबित दरोगा विजय राठी हापुड़ से मेरठ रोड पर स्थित पुलिस लाइन में चल रही पुलिस परेड में पहुंच गया जहां दरोगा को टोली से अलग खड़ा किया गया। इससे वह आगबबूला हो गया और प्रतिसार निरीक्षक के साथ अभद्रता शुरू कर दी। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा दरोगा के पास पहुंचे और जांच में बयान दर्ज न कराने का कारण पूछा तो दरोगा ने एसपी के साथ ही गाली गलौज शुरू कर अभद्रता की। आरोप है कि उस दौरान दरोगा ने हमले का भी प्रयास किया लेकिन आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस हिरासत में दरोगा को कोतवाली भेज दिया जिसके खिलाफ हापुड़ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया और शाम के वक्त दरोगा को जमानत पर छोड़ा गया। बता दें कि विजय राठी धौलाना थाना क्षेत्र की चौकी देहरा पर तैनात था जिसे 26 अप्रैल को विवेचना में लापरवाही बरतने के मामले में निलंबित किया गया था।

दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103








Related Posts

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्लाटिंग के धंधेबाजों ने एक भोले-भाले काश्तकार को टैक्स के मकड़जाल में फंसा दिया और भविष्य में काश्तकार के लिए मुसीबत में बनकर…

Read more

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अशोक तोमर (ehapurnews.com): मनरेगा की बहाली की मांग को लेकर 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकान बंद कराने की मांग

रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकान बंद कराने की मांग

बाजार जा रही महिला से कुंडल ठगे

बाजार जा रही महिला से कुंडल ठगे
error: Content is protected !!