हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में तैनात दरोगा ने भाजपा के पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष से अभद्रता की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया जिसके बाद पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। दरअसल हाल ही में गांव अठसैनी में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसमें पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की। जब गांव के ही एक व्यक्ति ने दरोगा से इस संबंध में जानकारी मांगी तो दरोगा ने उसके साथ फोन पर अभद्रता की और जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया। वहीं आरोप है कि दरोगा ने भाजपा के पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष रिंकू सैनी के साथ भी अभद्रता। मामला विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया तक पहुंचा जिन्होंने एसपी से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने गढ़ कोतवाली में तैनात दरोगा सतवीर तेवतिया को लाइन हाजिर कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























