👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली में रविवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने शहर के लोगों व व्यापारियों के साथ एक बैठक की जिसमें सुरक्षा व्यवस्था पर ज़ोर दिया गया। इस दौरान सोमवीर सिंह ने व्यापारियों से कहा कि दुकानों में और दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। यदि कोई भी व्यक्ति बाज़ार या सड़कों पर संदिग्ध नजर आता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। कोतवाल ने व्यापारियों से कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से उनके सुझाव भी मांगे। इस दौरान मोनू बजरंग, राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884






















