👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने गंगा मैया की आरती की और सुख समृद्धि की कामना की. इस दौरान अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भी उपस्थित रहे. गंगा सभा आरती समिति की ओर से दोनों अधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया. आचार्य मनोज तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा आरती संपन्न कराई. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. गंगा मैया को छप्पन भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया. गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह बुधवार की रात को बृजघाट पहुंचे और गंगा मैया की आरती कर आशीर्वाद लिया.


























