👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में हिरणपुरा में एक आवारा गौवंश दो दिन से घायल है जिसे स्थानीय लोगों ने प्राथमिक उपचार दिलाया लेकिन गोवंश अभी भी घायल अवस्था में है. दरअसल गांव हिरणपुरा में शनिवार को ग्रामीणों की नजर एक घायल गोवंश की टांग पर पड़ी जिसकी हड्डी टूटी हुई थी और टांग में ज़ख्म था. ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पास मौजूद पशु चिकित्सकों को दी जिसने मरहम पट्टी कर दी लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि गौ वंश को सहारे की जरूरत है. ऐसे में प्लास्टर लगाने की जरूरत है जिससे वह स्वस्थ हो पाएगा.
























