
घायल फकीरचंद की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव छपकोली के रहने वाले फकीरचंद पर किए गए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस पहले ही मुकदमा पंजीकृत कर चुकी है।
फकीरचंद गुरुवार की शाम छपकोली नहर पर पशु चरा रहे थे। तभी दबंग ने आकर उनके साथ मार पिटाई की। डंडे से वार कर उन्हें घायल कर दिय जिनकी अस्पताल में मौत हो गई। पीड़ित फकीरचंद के पुत्र दलसिंह पाल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दीपू पुत्र भोजपाल निवासी गांव होशदारपुर गढ़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फकीरचंद पशु चरा रहे थे कि दीपू आया और पीड़ित के सर पर वार कर दिया जिससे पीड़ित बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464






























