
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में स्थित बृजघाट टोल प्लाजा पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है जिससे क्षेत्रवासी, राहगीर बेहद परेशान है। जिन्होंने व्यवस्था में सुधार की मांग की है। वाहनों की कतार लगने से वाहनों की पहिए थम जाते हैं जिसकी वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी होती है। दो मिनट की दूरी तय करने में कई बार तो 20-25 मिनट तक लग जाती हैं।
शुक्रवार की रात को गढ़ टोल प्लाजा पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति पैदा हो गई। अक्सर यहां पर जाम लगा रहता है। कई बार तो आधा किलोमीटर लंबा तक के वाहनों की कतार लग जाती है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


























