हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित ब्रेनवेवस इंटरनेशनल स्कूल में 75 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण और शांति का प्रतीक माने जाने वाले सफेद कबूतर को उड़ा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों, अतिथियों और अध्यापकों ने राष्ट्रगान गाया और बलिदानियों को याद किया।
हाइब्रिड थीम रही आकर्षण का केंद्र:
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हाइब्रिड थीम रहा जिसमें बच्चे, अभिभावक ऑनलाइन मोड से कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्यमी राजीव गोयल और विपिन गर्ग रहे। मुख्य अतिथियों ने कहा कि देश की स्वतंत्रता की तन मन धन से रक्षा करनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के चेयरमैन पंकज गोयल ने कहा की सभी को संकल्प लेना है कि अपने कार्यों द्वारा दिन प्रतिदिन देश को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम में स्कूल के डायरेक्टर वैभव गोयल, तनु गोयल, रेनू गोयल और स्टाफ मौजूद रहा।
























