कुराना टोल प्लाजा पर अत्याधुनिक एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन












कुराना टोल प्लाजा पर अत्याधुनिक एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कुराना टोल प्लाज़ा पर बुधवार को एएलएस (Advanced Life Support) एम्बुलेंस सेवा का विधिवत मंत्रोच्चार एवं पूजन के साथ शुभारंभ किया गया। इस अत्याधुनिक एम्बुलेंस सेवा का उद्घाटन National Highways Authority of India के डिप्टी मैनेजर संदीप कुमार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में एनएचएआई के प्रतिनिधि देवेंद्र शिवहरे (आरई), रोहित पांडे (प्रोजेक्ट मैनेजर), वैभव त्रिपाठी (मेंटेनेंस मैनेजर), पंकज तिवारी, नयन चावला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह एएलएस एम्बुलेंस नई टोल परियोजना के अंतर्गत संचालित रहेगी और राष्ट्रीय राजमार्ग पर आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं उन्नत चिकित्सा सहायता प्रदान करेगी। एम्बुलेंस में कार्डियक मॉनिटर, डिफिब्रिलेटर, वेंटिलेटर सहित सभी आवश्यक जीवनरक्षक एवं आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध हैं, जिससे गंभीर रोगियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार एवं सुरक्षित अस्पताल परिवहन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

उद्घाटन अवसर पर HLL Lifecare Limited (हिंदुस्तान लेटेक्स) के प्रतिनिधि श्री मनोज कुमार ने इस पहल को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि एएलएस एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से गंभीर रोगियों को तात्कालिक, सुरक्षित एवं उन्नत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

कंपनी की ओर से यह भी आश्वासन दिया गया कि एएलएस एम्बुलेंस सेवा को पूर्ण गुणवत्ता, समयबद्धता एवं पेशेवर मानकों के अनुरूप संचालित किया जाएगा। आमजन राष्ट्रीय राजमार्ग पर आपात स्थिति में 1033 टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर इस सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

यह पहल क्षेत्र में सड़क सुरक्षा एवं आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365









  • Related Posts

    मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी की रहने वाली 7 साल की इंसा पुत्री जान मोहम्मद अपनी नानी के यहां हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी…

    Read more

    कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने जिला कोषाध्यक्ष भरत लाल शर्मा और जिला उपाध्यक्ष के पद पर तैनात विक्की शर्मा को…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

    मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

    कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

    कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

    JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

    JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

    राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया

    राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया

    पिलखुवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

    पिलखुवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

    पिलखुवा: बस स्टैंड व गांधी बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई

    पिलखुवा: बस स्टैंड व गांधी बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई
    error: Content is protected !!