
हापुड़/सू. वि.(ehapurnews.com): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से किसानों को रू0 42,000 करोड़ की कृषि परियोजनाओं, प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना (PMDDKY) का उद्घाटन राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर पूसा, नई दिल्ली में किया गया। लाईव स्ट्रीमिंग विकास भवन सभागार, हापुड़ में देवेन्द्र प्रताप, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी, हापुड़, डा० ओ०पी० मिश्रा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, हापुड़, डा० ओमवीर सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सदर हापुड़, डा० नवनीत कुमार, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, गढ़मुक्तेश्वर, डा० रोहताश कुमार, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, मुख्यालय हापुड़ तथा अन्य पशु चिकित्साधिकारी, जनपद हापुड़ एवं समस्त 30 मैत्री उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजनान्तर्गत प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा परमानन्द, वीरेन्द्र, मनवीर त्यागी, धर्मवीर, अंकित शर्मा, दिनेश, राहुल चौधरी तथा अन्य उत्कृष्ट प्रशिक्षित मैत्रियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये तथा उनको नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण एवं बधियाकरण करने हेतु प्रेरित किया।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर





























