
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी त्यौहारों ईद, होली आदि को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए शनिवार को हापुड़ के कलेक्ट्रेट में एक बैठक का आयोजन किया। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञाननंजय सिंह, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार ने अधिकारियों के साथ मिलकर धर्म गुरुओं, संभरान्त व्यक्तियों के साथ बातचीत की और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी भी स्थिति में अफवाहों पर ध्यान ना दे। संदिग्ध गतिविधि स्थिति देखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। सभी ने पुलिस-प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया।
आपको बता दें कि जनपद में इस वर्ष 665 स्थान पर होलिका दहन प्रस्तावित जिनमें से 84 स्थान संवेदनशील माने जा रहे हैं। इसी के साथ अन्य त्योहारों के दृष्टिगत भी अधिकारियों ने शनिवार को बैठक का आयोजन किया जिसमें सभी ने सहयोग करने का आश्वासन दिया।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926





























