👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना धौलाना के गांव बसंतपुर में 22 अक्टूबर को हुई 7 वर्षीय बालक प्रशांत की हत्या का भेद पुलिस ने खोल दिया है और प्रशांत की हत्या के आरोपी गांव बसंतपुर के करन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रशांत, करन गांव में एक महिला की तेरहवी में गए थे। दावत के दौरान प्रशांत, करन को बार-बार चिढ़ा रहा था जिसे करन बर्दाश्त नहीं कर सका। दावत से लौटते वक्त रास्ते में करन ने प्रशांत की छाती पर घुटना रखकर मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। करन ने ही प्रशांत की मौत की खबर उसके घर दी थी ताकि किसी को शक न हो पुलिस द्वारा करन से की गई पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार किया है।




























