हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में फाल्गुन माह में ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है जिससे अभी से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. अप्रैल में ही मई जैसी गर्मी पड़ने से लोगों का हाल बेहाल है. फिलहाल अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक जा रहा है. उम्मीद है कि मार्च के अंत तब तक यह तापमान बढ़कर 38 डिग्री तक पहुंच सकता है जिससे लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.
फाल्गुन मास में दिन की तेज धूप लोगों को झुलसाने लगी है. पांच दिन पहले अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास था जो रविवार को 36 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं यह तापमान मार्च के अंतिम सप्ताह तक 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. सड़क पर लोग मजबूरी में ही निकल रहे हैं. सूर्य देवता की तेज तपिश के चलते लोग परेशान हो रहे हैं और ऐसे में से बचने के लिए छाते के साथ, खुद को ढककर घर से निकल रहे हैं. घरों में तो गर्मी से राहत पाने के लिए ऐसी भी शुरू हो गए हैं. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.
चक्की के शुद्ध और ताजे आटे की FREE HOME DELIVERY: 9897726380

श्री शिक्षा प्रसार समिति हापुड़ के चुनाव में श्री सरस्वती ग्रुप की ओर से अनिल कुमार गुप्ता (आलू वाले) आडिटर पद हेतु मेैदान में





























