हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेस में वन महोत्सव शुरु हो चुका है। यह वन महोत्सव जनपद हापुड़ में 5 जुलाई से 15 अगस्त तक चार चरणों में मनाया जाएगा औऱ साढ़े 12 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है।
नगर पालिका परिषद हापुड़ ने गत दो वित्तीय वर्ष में पौधारोपण पर क्या खर्च किया है, उस पर एक नजर डालते है।
वर्ष 2021-22
पौधो की खरीद पर 6, 28, 194 = 00
पौधों को लगाने के लिए गड्ढा खुदाई पर 10, 30, 245 = 00
पौधों की सुरक्षा के लिए ट्राईगार्ड पर 36, 55, 378 = 00
कुल 53, 13, 817 = 0
वर्ष 2020-21
पौधों की खरीद पर 1, 67, 179 = 0
गड्ढा खुदाई पर 1, 12, 846 = 0
सुरक्षा पर 30, 48, 857 = 0
कुल 33, 28, 882 = 0
गत दो वर्ष में नगर पालिका हापुड़ द्वारा 86, 42, 699 रुपए खर्च कर चुकी है। हापुड़ में कहां-कहां हुआ पौधारोपण और कितने वृक्ष जीवित है, इसका रिकार्ड नहीं मिला है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509






























