वक्फ बिल के समर्थन में चंडी मंदिर के परिसर में कैंप लगाकर मांगा समर्थन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वक्फ संशोधन अधिनियम के मामले में हापुड़ के चंडी मंदिर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी द्वारा एक कैंप लगाया गया यहां क्यूआर कोड स्कैन कर वक्फ संशोधन बिल के समर्थन में एक कदम आगे आने की अपील की। क्यूआर कोड को आने वाले श्रद्धालुओं से स्कैन करवाया गया। केंद्र सरकार ने वक्फ संशोधन बिल 2024 को लोकसभा में पेश करने के बाद संयुक्त संसदीय समिति को भेज दिया है। इस बिल को लेकर राजनीतिक गलियारे में हलचल काफी तेज हो गई है। चंडी मंदिर के परिसर में लगाए गए कैंप में रिद्धि, मीनल, देवांशी, प्रकाश, माधव, रिदम, आदित्य, ध्रुव, सुनील, अनिल, आशुतोष, अर्चित, संजय वर्मा आदि उपस्थित रहे।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500
























