
ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र में स्थित एक मोहल्ले में दंपति पर चाकू व लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में शिकायत के बाद एसपी के आदेश पर देहात पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कंजरों वाले मोहल्ले के रहने वाले माना ने बताया कि वह अपने पति के साथ अलग रहती हैं जिसका एक बेटा दिव्यांग है। बेटे की समस्या को देखते हुए उन्होंने झाड़-फूंक करने के लिए बाबा को घर बुलाया। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि ससुराल पक्ष की अनीशा, शरीफ, रुबीना, सद्दाम और जुबेर ने एक जुट होकर उसके साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गए। आरोपियों ने सिर पर लात-घुसों से और डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद पीड़ित पक्ष एसपी हापुड़ के पास पहुंचा जिनके आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288





























