
हापुड में जिलाधिकारी व कप्तान ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जून माह के तीसरे शनिवार को जनपद हापुड की तीनों तहसील हापुड, गढ़मुक्तेश्वर व धौलाना पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। हापुड तहसील पर जिलाधिकारी कविता मीना व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने तहसील सदर पर जनता की समस्याएं व शिकायतें सुनी।गढ़मुक्तेश्वर तहसील पर अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर तथा धौलाना तहसील पर पुलिस व प्रशासनिक अफसर ने फरियादिरों की शिकायत सुनी।
जिलाधिकारी ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि जिन फरियादियों की समस्याओ का मौके पर निस्तारण नहीं हुआ है वे निराश न हों,सभी प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं वास्तविक शीघ्र निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























