
जनपद हापुड़ में बाइक सवार बन रहे सुपरमैन, खुलेआम हो रहे स्टंट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बाइक सवार लगातार स्टंट बाजी कर रहे हैं। खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर धज्जियां उड़ा रहे हैं। जनपद हापुड़ से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें बाइक सवार खुद को सुपरमैन समझ रहे हैं जो कि हाईवे पर खुलेआम स्टंट कर रहे हैं। ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है। इन युवकों के साथ-साथ लोगों की जान भी खतरे में है। ऐसे में राहगीरों, क्षेत्रवासियों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
राजाजी हवेली के आसपास की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें बाइक पर सवार दो लोग स्टंट कर रहे हैं। दो अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर बाइक सवारों ने हाइवे पर बिना हेलमेट के खूब बाइक दौड़ाई जिससे कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़े हैं।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739


























