9 माह में पुलिस ने 204 वाहन चोरों को जेल भेजा,217 वाहन बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने जनवरी-2023 से अब तक वाहन चोरों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में 204 वाहन चोरों को पकड़ कर उनकी निशान देही पर 217 वाहन बरामद किए हैं।इन वाहनों बाइक व स्कूटी शामिल हैं,जो जनपद हापुड व अन्य जनपदों से चोरी गये थे। इनमें यातायात पुलिस ने आकस्मिक चैकिंग के दौरान जनवरी 2023 से अब तक 11 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 24 वाहन बरामद किए हैं।
हापुड़ पुलिस के समस्त थानों द्वारा माह जनवरी 2023 से अब तक कुल 193 वाहन चोरों को गिरफ्तार करते हुए कुल 194 वाहन बरामद किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा है कि वाहन स्वामी अपने वाहन को सुरक्षित स्थान पर खडा करें और आवास व प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी जरूर लगवाएं।
ATMS || ADMISSION OPEN || 7088701116

























