👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की प्रीत विहार में स्थित हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण में गुरुवार को ट्रांसपोर्टरों के साथ एचपीडीए के अधिकारियों व पुलिस प्रशासन की एक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें ट्रांसपोर्टरों ने ट्रांसपोर्ट नगरी में शिफ्ट किए जाने को लेकर आ रही कई समस्याओं को उठाया. ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि ट्रांसपोर्ट नगरी में पहले ही प्लॉट अन्यों को बेच दिए गए हैं जो कि ऊंचे दामों पर प्लॉट को रिसेल कर रहे हैं. साथ ही ट्रांसपोर्ट नगरी में पानी आदि की उचित व्यवस्था न होने की वजह से काफी परेशानी आ रही है. बैठक में सुरक्षा का मुद्दा भी उठा. इस दौरान एचपीडीए के विभिन्न अधिकारी, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र, ट्रांसपोर्टर रंजीत, संजय सोडी, मानसिंह, अमित, समरजीत सिंह, रोहित आदि उपस्थित रहे.






















