हापुड़ के ग्रामीण इलाकों में पर्यटन की अपार सम्भावनाएं










हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने अधिकारियों से ग्रामीण पर्यटन पर विशेष फोकस करने के लिए कहा है। उनका मानना है कि हापुड़ के चारों विकास खंडों में ग्रामीण पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थ व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। यह उद्गार मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन के सभागार में विकास कार्यों और नवाचार कार्यों की समीक्षा बैठक में व्यक्त किए।
मुख्य विकास अधिकारी ने अमृत सरोवर और खेल मैदानों की संख्या बढ़ाने के लिए अधिकारियों से बात की । सभी से पूछा कितने नए खेल मैदान और अमृत सरोवर बना रहे हैं। कुछ अच्छे पार्क बनाने के लिए भी मुख्य विकास अधिकारी ने प्रेरित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने गौ वंश संरक्षण और संवर्धन की स्थिति अच्छी रखने के निर्देश दिए। पशु पालन विभाग को सभी विभागों के साथ समन्वय कर अच्छी स्थिति और सभी गौ वंश सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। गौशालाओं की स्थित, केटल स्केचर की उपलब्धता की भी समीक्षा की।
बैठक में ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों की समीक्षा की। प्रगति बढ़ाने की सख्त हिदायत दी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और मनरेगा के कार्यों की भी समीक्षा की गई। प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, डीसी एनआरएलएम आशा देवी, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह, सभी खंड विकास अधिकारी, सभी सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे।

अब अपके घर, दुकान, गोडाउन व फैक्ट्री में चोरों के घुसने से पहले डिवाइस करेगी फोन: 8650020123








Related Posts

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

Read more

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!