हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कोतवाली हापुड़ के अंतर्गत मौहल्ला मदरसा सादात के एक घर में चल रहे अवैध बूचड़खाने को पुलिस ने पकड़ा है। इस बूचड़खाने से गली-मौहल्लों में खुली मीट की दुकानों पर बिक्री के लिए मीट सप्लाई किया जाता था।
एक इनपुट पर हापुड़ पुलिस ने मौहल्ला मदरसा सादात में एक मकान पर छापा मारी की और पशुवध होते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस ने गृहस्वामी जाहिद के बेटे जैद को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से पशुओं के अवशेष, पशुवध में प्रयुक्त औजार आदि बरामद किए है। पुलिस इस बात की जांच में जुटी है किस की शह से यह अवैध बूचड़खाना चलाया जा रहा था और वध के लिए पशु कहां से लाए जाते थे। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288



























