हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव असरा में मिट्टी का अवैध खनन जोरों पर है। हालात यह हो चुके हैं कि खनन की बढ़ती रफ्तार से क्षेत्र गहरा होता जा रहा है लेकिन अधिकारी आंखें मीचे बैठे हुए हैं जिसकी वजह से प्रकृति को नुकसान हो रहा है। अवैध खनन की ये तस्वीर पिछले कई दिनों से बनी हुई हैं लेकिन कोई ठोस कार्रवाई ना होने की वजह से अवैध खनन जोर पकड़ता जा रहा है। अधिकारी मौके पर पहुंचकर डंपरों को सीज तो करते हैं लेकिन खनन माफियाओं के खिलाफ कुछ खास कदम ना उठाने की वजह से उनके हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो प्रकृति को चोट पहुंचेगी।
ग्रामीणों का कहना है कि रात में ही नहीं बल्कि दिन में भी यहां अवैध खनन किया जा रहा है। अवैध खनन की वजह से मार्गो पर भी धूल उड़ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द मामले में कड़ी कार्रवाई हो।






















